फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीड़ा लगने से चौपट हो रही चौलाई की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के सीमांत क्षेत्र मेड़-मरवाड़ी में बड़ी मात्रा में उगाई जाने वाली चौलाई की फसल पर कीड़ा लगने से चौपट हो रही है, जिससे काश्तकारों की मेहनत बेकार जाने के साथ ही उन्हें खासा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मायूस किसानों ने कृषि विभाग से क्षेत्र का सर्वे कर नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक में सीमांत क्षेत्र के मेड़, मरवाड़ी, निवालगांव और कोट-विशन आदि कई गांवों के लोग चौलाई की फसल उगाते हैं, जिससे अधिकतर काश्तकारों की आजीविका इसी फसल पर निर्भर है। लेकिन कीड़ा लगने से पूरी फसल चौपट होने की कगार पर है। कड़ी मेहनत से उगाई फसल के बर्बाद होते देख काश्तकार खासे मायूस हैं। काश्तकार दर्शन सिंह, सत्ये सिंह, प्रताप सिंह, बावन सिंह, भरत सिंह और माल चंद ने बताया कि इस बार चौलाई की अच्छी पैदावार थी। अक्तूबर में कटाई शुरू होनी थी, लेकिन तैयार होने से पहले ही उसमें कीड़ा लग गया है। जिससे कई हेक्टेयर भूमि पर उगाई पूरी फसल चौपट होने से काश्तकारों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। जिला कृषि अधिकारी जेपी तिवारी का कहना है कि फसल पर कीड़ा लग गया है, तो वहां जल्द दवा के साथ कर्मचारी भेजा जाएगा। ज्यादा नुकसान होने की स्थिति में चौलाई की फसल का अभी तक मुआवजा तय नहीं है। बावजूद शासन को रिपोर्ट दी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें