फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने शुल्क वृद्धि के विरोध में फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के ओर से अंक सुधार परीक्षा के शुल्क में तीन गुना वृद्धि करने पर रोष व्यक्त करते हुए विवि प्रशासन का पुतला फूंका।
विज्ञापन

छात्रों ने पीजी कालेज के गेट पर विवि का पुतला फूंकते हुए कहा कि पूर्व में बीएससी तृतीय वर्ष की अंक सुधार परीक्षा की फीस तीन सौ थी, जो बढ़कर नौ सौ हो गई है। बीए, बीकॉम में तीन सौ से बढ़ाकर छह सौ कर दी गई है। फीस वृद्धि किए जाने से गरीब छात्र-छात्राओं को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। छात्रसंघ सचिव देवांक चमोली ने कहा कि विवि ने वर्ष 2010 से वर्तमान की डिग्रियां पीजी कालेज को नहीं भेजी है। साथ ही सेमेस्टर की अंकतालिकाएं भी समय पर नहीं मिल रही है। छात्र नेताओं में जल्द फीस वृद्धि वापस न लेने समेत अन्य समस्याओं का निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित पंवार, शुभम नेगी, पर्वत कुमाईं, मनोज उनियाल, पंकज बरवाण, धनीलाल शाह, आशीष मेहरा, सोनू जोशी, सचिन सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें