फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन सरकार के सीएम के दौरे पर टिकी निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। डबल इंजन सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पहले टिहरी दौरे पर लोगों की निगाहें टिकी हुई है। वह रविवार को जिला मुख्यालय में जन समस्याएं सुनेंगे। लोगों को उम्मीद है कि सीएम के आने से बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और शिक्षा में सुधार के लिए बेहतर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रतापनगर को जोड़ने वाला डोबरा-चांठी पुल का निर्माण भी वर्ष 2006 से पूरा नहीं हो पाया है। टिहरी में श्रीदेव सुमन विवि का परिसर खोलने और अधर में लटकी सारज्यूला, कोश्यार, प्रतापनगर, सुरकंडा और सुरीधार आदि पंपिंग योजनाएं बनाने के लिए बजट की व्यवस्था हो सकेगी। कोटीकालोनी में राजीव गांधी साहसिक खेल एकेडमी का ढांचा खड़ा होने के बावजूद उसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। सुरसिंहधार नर्सिंग कालेज के आउट सोर्स कर्मचारी भी नौ माह से वेतन भुगतान की आस लगाए बैठे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि डबल इंजन सरकार को अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा करना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट और यूकेडी के जिलाध्यक्ष विजय पंवार ने कहा कि जिले में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें