फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों ने सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ठेकेदार संघ का ई-टेंडरिंग समाप्त करने, छोटी निविदाएं, जीएसटी की दरें छह फीसदी रखने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक अनशन आठवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड लोनिवि के बौराड़ी में बालकृष्ण रतूड़ी, नरेश बलोदी ने क्रमिक अनशन पर रहे। संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र राणा ने धरना का नेतृत्व करते हुए सरकार पर ठेकेदारों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार सरकार से कुछ नया नहीं मांग रहे हैं। केवल जो व्यवस्था पूर्व से निर्धारित है, उसे यथावत रखने की मांग कर रहे हैं। समर्थन में चंद्र सिंह रावत, रणजीत रावत, मोहन सेमवाल, पृथ्वी रमोला, जसपाल नेगी, रोशन चौहान, जय सिंह मिश्रवाण, ध्यान सिंह रावत, शूरवीर रावत, मान सिंह, वीरेंद्र पंवार, राजेंद्र कलूड़ा, रमेश खरोला, विक्रम भंडारी, विनोद ममगाईं, राकेश बेलवाल आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें