फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन और सरकार में बेहतर तालमेल कर समस्याएं हल करवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक मेें संगठन एवं सरकार के मध्य कार्यकर्ताओं को बेहतर तालमेल कर जनता की समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जनता ने बड़ी उम्मीद के साथ बड़े अंतर से राज्य में भाजपा की सरकार बनाई है। इसमें जिले की छह में से पांच सीटें को भाजपा को दी है।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री संगठन संजय ने बैठक का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य में भाजपा की ही सरकार है, जिसको को देखते हुए कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं का निराकरण करवाना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कुसुम कंडवाल ने पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने पर कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ता निकाय, लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, घनसाली शक्ति लाल शाह ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, तक से आम जनता से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण होने लगा है। जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने संगठन की मजबूती के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस मौके पर विस्तारक योजना के प्रभारी राकेश गिरी, पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, पूर्व विधायक महावीर रांगड़, महामंत्री दिनेश डोभाल, मदन रावत, खेम सिंह चौहान, नलिन भट्ट, अनुसूया नौटियाल, विनोद रतूड़ी, राजेश नौटियाल, गोविंद रावत, बिजेंद्र गुसाईं, जयप्रकाश कोठारी, शीशराम थपलियाल, गोपीराम चमोली, रामलाल नौटियाल, रतन सिंह पंवार, नरेश नेगी, मोर सिंह, देवेंद्र बेलवाल, जगदंबा बेलवाल, आनंद बिष्ट, उदय रावत, गजेंद्र खाती, राजपाल पुंडीर, सोबत पंवार, रागिनी भट्ट, सुषमा उनियाल, अनीता कंडियाल, मनोज नकोटी, निर्मला बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें