चंबा टिहरी। यज्ञ-भंडारा की पूर्णाहुति के साथ पुरानी टिहरी रोड स्थित हनुमान मंदिर में चल रहा अखंड रामायण पाठ संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण बचाओ, सकारात्मक जीवन शैली का संकल्प लिया।
हनुमान मंदिर समिति की ओर से आयोजित अखंड रामायण पाठ के समापन पर दोराहे पर खड़े समाज को सही मार्ग दिखाने और बिखरते परिवारों को संस्कार से जोड़ने के लिए भगवान राम के कार्यों का अनुसरण करने को कहा गया। पंडित चमनलाल डोभाल ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम आयोजक बृजमोहन डोभाल ने बताया कि समापन पर श्रद्धालुओं ने संस्कार युक्त परिवार, अपराध मुक्त समाज, भ्रष्टाचार मुक्त समाज और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर तिलकराम चमोली, आचार्य इंद्रदेव सेमवाल, गणेश सेमवाल, इंद्रपाल परमार, मोहन सिंह कुमांई, खिलानंद थपलियाल, सतबीर पुंडीर, शक्ति जोशी आदि उपस्थित रहे।