फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के दोनों ओर लगाएं लोहे की जालियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घनसाली (ब्यूरो)। सेमली पैदल पुल के दोनों ओर सुरक्षा के लिए जालियां नहीं लगाई गई है, जिससे पुल से सफर करना बच्चों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। खतरे को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुल के दोनों ओर लोहे की जाली लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

भिलंगना नदी पर लोनिवि ने एक साल पहले पुल बनाया था, जिससे तहसील, ब्लॉक कार्यालय, पुलिस थाना, प्राथमिक स्कूल, कई सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों के साथ ही सेमली, रौसाल, सरुणा आदि गांवों के लोग और बच्चे आवागमन करते हैं। पुल के दोनों ओर से सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से बच्चों के लिए बड़ा जोखिम बना हुआ है। क्षेत्र के गोविंद बडोनी, लाखीराम तिवाड़ी, महेश गुसाईं ने बताया कि पुल पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कोई हादसा होने से पहले लोनिवि से पुल के दोनों ओर लोहे की जालियां लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें