फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने पहुंचे ग्रामीण निराश लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक में दूर-दराज गांव से आधार कार्ड बनाने ब्लॉक कार्यालय पहुंचे दर्जनों लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी। कार्यालय की ओर से भेजी गई सूचना के आधार पर लोग मंगलवार को कार्ड बनाने के लिए घनसाली पहुंचे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी जब टीम नहीं पहुंची तो इससे गुस्साए लोगों ने ब्लॉक कार्यालय पर हंगामा किया।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय की ओर से मंगलवार एक अगस्त को आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने की सूचना भेजी गई थी, जिससे दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कार्ड बनाने के लिए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी जब कार्ड बनाने का काम शुरू नहीं हुआ, तो उन्होंने कर्मचारियों से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि कार्ड बनाने वाली टीम नहीं पहुंच पाई है। क्षेत्र से आए महावीर शाह, अतुल, विपुल, शंकर सिंह, शूरवीर सिंह, कमला देवी, सौकारी देवी, चैता देवी, माया देवी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि टीम पहुंचने के बाद ही सूचना भेजी जानी चाहिए थी। इस बाबत बीडीओ बीपी रिंगोड़ी ने बताया कि टीम को चमोली जिले से आना था। संपर्क करने पर टीम के सदस्यों ने बताया कि रास्ता बंद होने के कारण वह नहीं पहुंच पा रहे हैं। बीडीओ ने कहा कि अब रक्षाबंधन के बाद तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें