नई टिहरी (ब्यूरो)। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के पर्यावरण विभाग की पहल पर पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। टीएचडीसी के स्वतंत्र निदेशक डा. मोहन सिंह रावत गांववासी, टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एसआर मिश्रा ने पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक यूके ठाकुर, उप महाप्रबंधक एके भारद्वाज, अभिषेक गौड़, एमके सिंह, संजय महर, डा. एमएम कौंसवाल आदि उपस्थित रहे।