फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन में लापरवाही बरतने पर लगाई कड़ी फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। विकास भवन में बीस सूत्री कार्यक्रम एवं टास्क फोर्स सत्यापन की समीक्षा हुई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाईं ने संचालित योजनाओं का सत्यापन निर्धारित समय पर न किए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीडीओ भटगांई ने नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में कार्यो के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विरेंद्र पूरी ने बताया कि वर्ष 2016-17 में ने 18 मदों में श्रेणी ए, पांच मदों में बी, एक मद में डी श्रेणी प्राप्त की है। बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में निर्धारित लक्ष्य छह के सापेक्ष दो गांवों का ही विद्युतीकरण हो पाया है। चार गांव में वन विभाग से एनओसी मिलने के कारण विद्युतीकरण नहीं हो पाया है, जबकि जिला पंचायत राज अधिकरी ने 37, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी 26, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ने 24 सत्यापन किए गए हैं। सीडीओ ने पीएमजीएसवाई के ईई को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हेतु नई योजनाओं को शामिल करने, उद्योग विभाग को कंपनियों के नामांकन ऑनलाइन करवाकर मोबाइल नंबर आधार से लिंक करवाने को कहा। इस मौके पर डीआरडीए के परियोजना निदेशक भरत चंद भट्ट, सिंचाई विभाग के ईई शरद श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें