फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कंपनियों और तीन दुग्ध विक्रेताओं के सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध न होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दो कंपनियों और तीन दुग्ध विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है। राजकीय जन विश्लेषण प्रयोगशाला रुद्रपुर से अभिहीत कार्यालय को कंपनी और दुग्ध विक्रेताओं के सैंपल फेल होने की रिपोर्ट मिली है। जवाब दावा दाखिल करने के लिए कंपनी और दुग्ध विक्रेताओं को एक माह का समय दिया गया है। संतुष्ट न होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से इन कंपनियों और दुग्ध विक्रेताओं के खिलाफ न्याय निर्णायन अधिकारी के न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मई-जून में जिलेभर में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अलग-अलग दुकानों ने 31 वस्तुओं के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे थे। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि राजकीय जन विश्लेषण प्रयोगशाला रुद्रपुर से अभिहीत कार्यालय को सभी 31 वस्तुओं की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जांच में अमूल गोल्ड के दो सैंपल, वनस्पति डालडा का एक सैंपल और खुला दूध बेचने वाले तीन व्यापारियों के सैंपल फेल पाए गए हैं।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोशी ने बताया कि मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री की बिक्री नहीं करने पर अमूल गोल्ड, वनस्पति डालडा और खुला दूध बेचने वालों को नोटिस जारी कर दिया गया है। एक माह के अंतर्गत उन्हें जवाब दावा दाखिल करना होगा। जवाब दावा दाखिल न करने पर कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें