फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 तक भरवाए जाएंगे स्वास्थ्य बीमा के आवेदन

Sat, 30 Jul 2016 10:52 PM IST
नरेंद्रनगर/ नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए 15 अगस्त तक विशेष अभियान चलेगा। इसके लिए आशा कार्यकत्रियों की हड़ताल के चलते आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर लाभार्थियों के आवेदन पत्र भरवाएंगी।
विज्ञापन


शनिवार को बहुउद्देशीय सभागार में जिलाधिकारी इंदुधर बौडाई ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग को लेकर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने योजना के लाभ गिनाए। कहा कि स्वास्थ्य बीमा का लाभ हर व्यक्ति को मिले, इसके लिए सभी पात्र व्यक्तियों के कार्ड बनने चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को एमएसबीवाई कार्ड बनाने में स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग करवाने के निर्देश दिए। सीएमओ डा. अर्जुन सेंगर ने बताया कि जिले में अब तक 72818 लाभार्थियों के स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाए जा चुके हैं। जबकि छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए 15 अगस्त घर-घर जाकर आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे।

इसके बाद जिलास्तर पर कार्ड बनाने का काम शुरू होगा।  बताया कि पात्र लाभार्थियों को कार्ड बनने के बाद चिह्नित 206 बीमारियों के लिए राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों में एक लाख 75 का निशुल्क उपचार की सुविधा दी जाएगी। एसीएमओ व नोडल अधिकारी डा. संजय जैन, सीडीओ आशीष भटगाईं,  कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, नगर पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल, डीडीओ पीके पांडे, प्रेस क्लब अध्यक्ष जेपी पांडेय, डीपीएमओ प्रीतम नेगी आदि ने स्वास्थ्य बीमा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें