भारी ओलावृष्टि से चंबा ब्लॉक के बनाली गांव के तीन ग्रामीणों की 15 बकरियां मर गईं हैं। वहीं ओलावृष्टि से नकदी फसलों को भी नुकसान हुआ है। काश्तकारों ने नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग की है।
बीते रविवार को बनाली गांव के चरण सिंह सेंदरी, उमराव सिंह, कमल सिंह बकरियों को चराने गांव से कुछ दूर पल्यावन ले गए थे। शाम करीब तीन बजे अचानक तेज ओलावृष्टि होने से बकरियां बेहोश हो गई। ग्राम प्रशासक सोनी मनवाल ने बताया कि भारी ओलावृष्टि से चरण सिंह की 11, उमराव सिंह की 3 व कमल सिंह की एक बकरी मर गईं।
अचानक हुई तेज ओलावृष्टि से किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिल पाया। पांच मेमने गायब हैं। ओलावृष्टि से ग्रामीणों की फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक राकेश सेमवाल ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। बताया कि मृत बकरियों की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर देहरादून पुलिस, संदिग्धों को थाने लाकर की जा रही पूछताछ
दो-तीन के भीतर तीनों प्रभावित परिवारों को मृत बकरियों का मानक के अनुरूप मुआवजा दे दिया जाएगा। दूसरी ओर, ग्राम प्रशासक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा व सुशील कुमार बहुगुणा ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।