फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

137 दिन बाद टिहरी झील में रोमांच का सफर शुरू

विज्ञापन
टिहरी बांध की झील में शुरू हुआ बोटों का संचालन। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण 137 दिन से विरान पड़ी टिहरी झील में रविवार से एक बार फिर रोमांच का सफर शुरू हो गया। रोमांच के शौकीनों के लिए झील में बोट सेवा विधिवत शुरू हो गई। फिलहाल उत्तराखंड के पर्यटकों के लिए झील में बोटिंग करने की सुविधा मिलेगी। पहले दिन झील में 40 लोगों ने बोटिंग का लुत्फ उठाया। शारीरिक दूरी के साथ पर्यटकों को बोट में बैठने की अनुमति दी जाएगी। किराया में भी कोई इजाफा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी बांध की झील में वर्तमान समय में 98 बोटों का संचालन हो रहा है। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण 17 मार्च से बोटों का संचालन पूरी तरह से बंद था, जिससे झील वीरान पड़ी हुई थी। प्रदेश सरकार की ओर से बोटों का संचालन शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद रविवार से श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन ने विधिवत बोटों का संचालन शुरू कर दिया है। चंबा की नगर पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला ने 137 दिन बाद बोटों का संचालन शुरू करने का शुभारंभ किया।
बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार ने बताया कि फिलहाल उत्तराखंड के पर्यटकों को ही झील में बोटिंग करने की सुविधा दी जाएगी। शारीरिक दूरी के साथ पर्यटकों को बोट में बैठने दिया जाएगा। पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। किराया पूर्व की भांति ही पर्यटकों से लिया जाएगा। प्रति सीट आधे घंटे का किराया 300 रुपये और एक घंटे का 500 रुपये है। इस मौके पर यूनियन के सचिव जितेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष राकेश बहुगुणा, आशीष रावत, प्रदीप पंवार, वीरेंद्र नेगी, मनोज रावत, मनीष नेगी, कमलेश, प्रदीप, राहुल, साहिल, सुरेंद्र मुंडा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें