टिहरी जिले में शनिवार को बाहरी प्रदेशों, राज्य के अन्य जिलों से पहुंचे 1435 प्रवासियों की स्क्रीनिंग कर उन्हें गांवों और शहरों में क्वारंटीन किया गया है। जबकि मुंबई और बंगलूरू के कंटेनमेंट जोन से लौटे 1131 लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग और रैंडम सैंपल लेने के लिए जिले की सीमा मुनिकीरेती में रोका गया है।
दो अप्रैल से लेकर अब तक जिले में 23265 प्रवासी अपने गांवों को लौट चुके हैं। सीडीओ एवं नोडल अधिकारी कोविड-19 अभिषेक रूहेला ने बताया कि कंटेनमेंट जोन से आ रही प्रवासियों को जिले की सीमा में रैंडम सैंपल समेत अन्य स्वास्थ्य जांच के लिए रोका जा रहा है। शनिवार को 148 सैंपल जांच को भेजे गए।
क्वारंटीन सेंटर में रह रहे 148 के सैंपल भेजे
नई टिहरी। लॉकडाउन के दौरान जिले से अब तक कुल 407 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं, जिनमें से छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 78 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग को 323 सैंपलों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। शनिवार को क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों के 148 सैंपल जांच को भेजे गए।