फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 में से 11 कर्मी अनुपस्थित

Mon, 11 Jan 2016 10:22 PM IST
घनसाली (टिहरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक कार्यालय में सोमवार को दोपहर एक बजे तक कार्यालय में कर्मियों की अधिकांश कुर्सियां खाली रहीं। एसडीएम स्मृता परमार ने ब्लॉक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें 11 कर्मचारी नदारद मिले।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित मिले कर्मियों की सूची कार्रवाई के लिए डीएम को भेज दी गई है। ब्लॉक कार्यालय में 19 कर्मचारी तैनात हैं। जब एसडीएम ने कार्यालय का निरीक्षण किया तो वहां मात्र आठ कर्मचारी ही कार्य करते हुए मिले। 11 कर्मचारी अनुपस्थित थे। अनुपस्थित चल रहे एबीडीओ आरएस असवाल, लेखाकार केदार सिंह, अवर अभियंता राजेश चौहान के कार्यालय के कामकाज के सिलसिले में टूर पर जाना बताया गया। कर्मियों के अक्सर नदारद रहने से ब्लॉक मुख्यालय कामकाज के सिलसिले में आने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें