फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ अतिकुपोषित बच्चे देहरादून रेफर किए

Mon, 11 Jan 2016 10:21 PM IST
घनसाली (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास विभाग की ओर से यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विलेश्वर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 32 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने नौ अति कुपोषित बच्चों को कोरोनेशन अस्पताल रेफर किया है। सोमवार को मिशन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विलेश्वर में भिलंगना ब्लॉक के जखन्याली, भिलंग, पदोखा, भिमलेत, चकरेड़ा और खवाड़ा आदि  क्षेत्रों से आए 32 कुपोषित बच्चाें का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच-पड़ताल के बाद चिकित्सकों ने नौ बच्चों को अतिकुपोषित पाते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए देहरादून रेफर किया है। स्वास्थ्य परीक्षण करने वालों में डॉ. अजय पांडे, आदित्य पोखरियाल, प्रियंका सजवाण, आशीष रतूड़ी, मुन्नी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें