फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएचडीसी ने व्यू प्वाइंट पर स्थापित किया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

सार

टीएचडीसी इंडिया लि. ने आजादी के अमृत महोत्सव पर टिहरी डैम व्यू प्वाइंट पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया जिसे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने फहराया। रविवार को त्रिशक्ति संग्रहालय के पास टिहरी डैम व्यू प्वाइंट पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने के बाद विधायक उपाध्याय ने कहा कि तिरंगा महज झंडा ही नहीं बल्कि शक्ति का प्रतीक है। टीएचडीसी इंडिया के अधिशासी निदेशक यूके सक्सेना ने बताया कि गांधी और शास्त्री जयंती पर व्यू प्वाइंट पर 100 फीट ऊंचे, 30 फीट चौड़े और 20 फीट लंबा तिरंगा स्थापित कर इतिहास बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीएचडीसी इंडिया लि. ने आजादी के अमृत महोत्सव पर टिहरी डैम व्यू प्वाइंट पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया जिसे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने फहराया। इस मौके पर नरेंद्र महिला विद्यालय की छात्राओं और टीएचडीसी की महिला कर्मियों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

रविवार को त्रिशक्ति संग्रहालय के पास टिहरी डैम व्यू प्वाइंट पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने के बाद विधायक उपाध्याय ने कहा कि तिरंगा महज झंडा ही नहीं बल्कि शक्ति का प्रतीक है। टीएचडीसी इंडिया के अधिशासी निदेशक यूके सक्सेना ने बताया कि गांधी और शास्त्री जयंती पर व्यू प्वाइंट पर 100 फीट ऊंचे, 30 फीट चौड़े और 20 फीट लंबा तिरंगा स्थापित कर इतिहास बनाया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, महाप्रबंधक कोटेश्वर बांध एके घिल्डियाल, अभिषेक गौड़, आरआर सेमवाल, सीपी सिंह, अजय वर्मा, एमके सिंह, एजीएम डा. एएन त्रिपाठी, मल्लिकार्जुन के आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें