ऋषिकेश-चंबा राजमार्ग पर भद्रकाली से कुछ दूर कुंजापुरी जा रही एक बाइक अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराते हुए खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को ऋषिकेश अस्पताल पहुंचाया वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि निकुंज भाई परसाणा (35) पुत्र महेश भाई निवासी समता-5 नर्मदा सोसायटी दीनदयाल रोड गुजरात बाइक से ऋषिकेश से कुंजापुरी जा रहा था। इस दौरान वह भद्रकाली से आगे सड़क पर लगे पैरापिट से टकराने के बाद 50 मीटर खाई में गिर गया। वहां से गुजर रहे लोगों को घटना का पता चला तो लोगों ने उसे खाई से निकालकर ऋषिकेश सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी।