फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: 'बकरा' बनाने के लिए बकरी का किया ये हाल!

Mon, 14 Oct 2013 10:16 PM IST
अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद उल जुहा पर कुर्बानी के लिए बकरों की जबरदस्त मांग है। जिसे देखते हुए बकरों की कीमतें आसमान छू रही हैं। हालात यह है कि 15 से 70 हजार रुपये तक के बकरे बाजार में बिक रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को ईद उल जुहा का त्योहार है। त्योहार पर कुर्बानी की रस्म होती है। इसके लिए इन दिनों बकरों की जबरदस्त बिक्री हो रही है।

पढें, 'मोदी के करिश्मे से जीतेंगे पांचों लोकसभा सीट'

बकरों की तो मुंह मांगी कीमत
बकरों की अधिक से अधिक कीमत मिल सके, इसलिए उन्हें मेहंदी आदि लगाकर सजाया जा रहा है। अच्छे बकरों की तो मुंह मांगी कीमत मिल रही है।

बाजार में हल्के से हल्का बकरा भी 15 हजार रुपये से अधिक का बिक रहा है। जबकि देखने में अच्छा दिखने वाले बकरे की कीमत 70 हजार रुपये तक है। बकरों की इतनी अधिक कीमत होने के बाद भी लोग बेहद उत्साह के साथ उन्हें खरीद रहे हैं।

पढें, सर्वे का 'मकड़जाल' या फिर होगा मोदी का कमाल

बकरा बता, बेच दी बकरी
बकरा बेचने के नाम पर एक ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीरगढ़ी निवासी एक व्यक्ति रविवार देर शाम को लंढौरा रोड पर लगे मेले से 15 हजार रुपये का बकरा खरीदकर लाया था। लेकिन जब वह उसे लेकर पहुंचा तो पता चला कि वह बकरा नहीं बल्कि बकरी है।
विज्ञापन


पढें, 'कोई कहीं चढ़े, मोदी तो चढ़ गए जी पहाड़'

ठग ने बकरी के थन टेप से इस तरह चिपकाए थे, कि अंधेरे में यह पता नहीं चल पाया कि वह बकरी है। पीड़ित तुरंत ही पशु मेला पहुंचा, लेकिन तब तक ठग फरार हो चुका था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें