फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र में चल रहा तेज तूफान

Sun, 10 Apr 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
तूफान - फोटो : concept photo
विज्ञापन
उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इन दिनों जबरदस्त तूफान चल रहा है। शुक्रवार को तूफान से हिमालय की तलहटी में बसे पिथौरागढ़ जिले के नामिक गांव में एक आवासीय मकान की छत उड़ गई।
विज्ञापन


प्रभावित परिवार ने गांव के एक अन्य व्यक्ति के घर में शरण ले रखी है। ग्राम प्रधान ने आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना देकर प्रभावित परिवार को मकान मरम्मत के लिए तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

शनिवार को प्रधान तुलसी देवी ने नामिक से फोन पर बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे जबरदस्त तूफान के बीच गांव के खड़क सिंह पुत्र कुंवर सिंह के मकान की छत उड़ गई। गनीमत रही कि परिवार का कोई सदस्य हताहत नहीं हुआ। मलबा गिरने से घर में रखा काफी सामान खराब हो गया है।
विज्ञापन


प्रभावित परिवार ने गांव के जोगा सिंह के घर में शरण ले रखी है। प्रधान ने बताया कि घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग को दे दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना देने में लग गए साढ़े 21 घंटे

फिरौती - फोटो : demo
प्रभावित व्यक्ति काफी गरीब है और मकान की मरम्मत करने में असमर्थ है। प्रभावित परिवार को तत्काल मदद देने के लिए कहा गया है।

बताया कि नामिक और हीरामणि ग्लेशियर की तलहटी पर बसे नामिक गांव में कई दिनों से तूफान चल रहा है। गांव में अधिकांश मकानों में पत्थर के स्लेटों की छत है। इन मकानों की छत उड़ने का खतरा बना है।

समुद्र तल से 2700 मीटर की ऊंचाई और सड़क मार्ग से 27 किमी की दूरी पर स्थित नामिक में संचार सेवा नहीं है। प्रधान के घर पर बीएसएनएल का सेटेलाइट फोन लगा है, जो कभी काम नहीं करता।

यही कारण है कि शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई घटना का पता शनिवार दोपहर 12 बजे तब लगा जब प्रधान ने गांव से तीन किमी ऊपर आकर फोन से संपर्क साधा। इस स्थान पर बीएसएनएल के काफी हल्के सिग्नल पकड़ते हैं।

यानि कि 122 परिवार वाले नामिक के लोगों को यदि फोन करना है तो तीन किमी की चड़ाई चढ़नी होगी, इसमें भी पक्का नहीं है कि बात हो ही जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें