फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश प्रेम नहीं, तो देश से बाहर चले जाएं: श्रीश्री रविशंकर

Thu, 07 Apr 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
श्री श्री रविशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन
आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने कहा कि जिन लोगों को भारत में रहकर भी यहां की माटी और संस्कृति से प्रेम नहीं है, उन्हें यहां रहने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे लोगों को देश छोड़कर चले जाना चाहिए। श्री श्री ने दिल्ली में यमुना किनारे आयोजित बहुचर्चित संस्कृति महोत्सव प्रकरण में सफाई को लेकर उठे सवालों को गलत करार दिया। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर बीते दो अप्रैल से तीर्थनगरी ऋषिकेश में हैं।

बुधवार को मुनिकीरेती के शीशमझाड़ी स्थित आर्ट आफ लिविंग आश्रम में पत्रकारों से मुखातिब श्रीश्री ने कहा कि भारत में रहकर देश के प्रति बुरी सोच रखना अच्छी बात नहीं है। ऐसे लोगों को अपनी बुद्धि और विचारों को ठीक करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनर्गल बातें करने वालों की मानसिकता ठीक नहीं

श्री श्री रविशंकर
श्रीश्री ने कहा कि देश में प्रेम और सद्भावना के वातावरण को बिगाड़ने के लिए अनर्गल बातें करने वालों की मानसिकता को ठीक नहीं कहा जा सकता।

दिल्ली में संस्कृति महोत्सव में स्वच्छता को लेकर एनजीटी की ओर से जारी नोटिस पर श्री श्री ने कहा कि हमारे पास कार्यक्रम को लेकर 20 अप्रैल तक की अनुमति है। इसके बाद वस्तु स्थिति की समीक्षा की जा जाएगी। इस मामले में कुछ लोग गलत माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस दौरान आध्यात्मिक गुरु ने केंद्र की मोदी सरकार के कामकाज की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर कार्य कर रही है। उनका मानना है कि बदलाव में समय जरूर लगता है, लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं कि वर्तमान में विश्व में भारत के प्रति माहौल बना है। इसे उन्होंने मोदी के अथक प्रयासों का नतीजा करार दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें