फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के निशाने पर स्पीकर गोविंद कुंजवाल

Mon, 21 Mar 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • संवैधानिक मशीनरी ध्वस्त होने का लगाया आरोप।
  • मुख्यमंत्री बगावत के लिए जिम्मेदार।
  • कहा, सीएम के एजेंडे पर काम कर रहे स्पीकर।
विज्ञापन
मुन्ना सिंह चौहान - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और निवर्तमान कृषि मंत्री हरक सिंह रावत की अगुवाई में हुई बगावत को भाजपा ने कांग्रेस का अंदरूनी मामला बताया है। भाजपा के निशाने पर अब विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल हैं।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान का कहना है कि सत्ताधारी दल के अंदर बगावत रोकना विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने विनियोग बिल को अल्पमत पर पारित कर दिया है। यह असंवैधानिक तरीका है। भाजपा इसका विरोध कर रही है। संवैधानिक मशीनरी ध्वस्त हो गई है, इसलिए राज्यपाल से सरकार बर्खास्त करने की मांग की गई है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने प्रदेश में राजनीतिक संकट के लिए विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को अहम किरदार बताया। सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में चौहान ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री बगावत के लिए जिम्मेदार हैं। उनका अहंकार और दूसरों को मूर्ख समझने की प्रवृत्ति से यह स्थिति पैदा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुख्यमंत्री के एजेंडे पर काम कर रहे स्पीकर'

हरीश रावत स्पीकर कुंजवाल के साथ। - फोटो : file photo
सदन के किसी भी सदस्य को वोट देने से वंचित नहीं किया जा सकता। इस संबंध में जो आवाज उठाएगा भाजपा उसे समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया जा चुका है, अब उन्हें सदन की अध्यक्षता करने का हक नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुंजवाल मुख्यमंत्री रावत के राजनीतिक एजेंडे पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। इसका उदाहरण भीमलाल आर्य हैं। आर्य भाजपा से निलंबित हैं, निष्कासित नहीं हैं। आर्य को मंत्री स्तर का पद दिया गया है और इस वक्त उन्हें बाहर घूमने नहीं दिया जा रहा है।

चौहान ने बताया कि ‘क्राइसिस’ सिर्फ कांग्रेस में ही नहीं, उसके अन्य सहयोगी दलों में भी है। पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को पुतला दहन नहीं करने दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें