उत्तराखंड में चल रहे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के बागी विधायक बागी विधायक सुबोध उनियाल ने देहरादून पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष के सामने बागियों का पक्ष रखा। हालांकि यह चर्चा थी कि और भी विधायक देहरादून पहुंचने वाले थे लेकिन केवल सुबोध उनियाल ही पहुंचे।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से निकलकर सुबोध उनियाल विधानसभा पहुंचे। वहां उन्होंने स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल के सामने अपना पक्ष रखा।
गौरतलब है कि बागी विधायकों के पास स्पीकर के नोटिस का जवाब देने का आज आखिरी दिन है। इससे पहले विधायकों ने स्पीकर को पत्र लिखकर जवाब देने के लिए 15 दिन का वक्त मांगा था। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने विधायकों को वक्त देने से इनकार कर दिया था।
माना जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष के रुख के चलते इन सुबोध उनियाल देहरादून पहुंचे। अध्यक्ष ने बागी विधायकों को साफ कहा है कि व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष 26 मार्च को प्रस्तुत करें, वरना एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।