फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलास मानसरोवर यात्राः सोलर लाइट सिस्टम लगाने को कोई तैयार नहीं

Mon, 02 May 2016 01:50 PM IST
दीपक उप्रेती / अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सोलर लाइट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर स्थित पड़ावों में इस बार भी सोलर लाइट सिस्टम लगाने के लिए कोई एजेंसी तैयार नहीं हुई। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने इसके लिए दो बार टेंडर आमंत्रित किए, लेकिन इतनी दूर सोलर सिस्टम लगाने को किसी ने भी रुचि नहीं दिखाई। केएमवीएन यात्रा पड़ावों में रोशनी के लिए इस बार भी जेनरेटर सेट का ही सहारा लेगा।
विज्ञापन


पड़ावों पर जेनरेटर सेट पहले से उपलब्ध रहते हैं। सिर्फ यात्रा शुरू होने से पहले उनके लिए ईंधन का इंतजाम किया जाएगा। 
केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि पैदल यात्रा पड़ावों में बिजली की सुविधा नहीं है। इस कारण उनमें रोशनी के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ते हैं।

गाला, बूंदी, गुंजी, नाभीढांग और कालापानी पड़ाव में जेनरेटर सेट ठीक कर लिए गए हैं। इनके लिए ईंधन इस माह के अंत तक पहुंच जाएगा। मर्तोलिया ने बताया कि जेनरेटर सेट का प्रयोग उसी दिन किया जाएगा, जिस दिन पड़ाव में यात्री दल पहुंचेंगे। इस माह के अंत तक पड़ावों में राशन और बिस्तर भी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


निगम के 95 कर्मचारी होंगे तैनात
केएमवीएन कैलास यात्रा के दौरान अपने पर्यटक आवास गृहों और पड़ावों में अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती करता है। इस बार कुल 95 कर्मचारी यात्रा संचालन में लगाए जाएंगे। कर्मचारियों को ड्यूटी का आवंटन कर दिया गया है। कर्मचारी जून के प्रथम सप्ताह में पड़ावों में पहुंच जाएंगे।

यात्रियों के लिए लक्जरी गाड़ियां रहेंगी
कैलास यात्रियों को दिल्ली से नारायण आश्रम तक वाहनों से पहुंचाया जाता है। इस बार यात्रियों के लिए लक्जरी गाड़ियों का इंतजाम किया गया है। निगम के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि पिछले साल तक यात्रियों ने वाहनों की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। इस बार सारी व्यवस्था ठीक कर दी गई है।

सर्वे टीम लौटी, यात्रा पड़ाव सुरक्षित
कैलास यात्रा मार्ग और पड़ावों की रैकी के लिए गई केएमवीएन की टीम लौट आई है। टीम ने निगम के प्रबंध निदेशक और जीएम को जो रिपोर्ट दी है, उसके अनुसार किसी भी पड़ाव को जाड़ों के सीजन में कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पैदल यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित है। कुछ स्थानों पर पानी की लाइनों को मरम्मत की जरूरत है। उसे यात्रा शुरू होने से पहले ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें