फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी फिल्मों में छाई दून की शिव्याश्री

Wed, 11 Sep 2013 09:56 AM IST
अमर उजाला, नलिनी गुसाईं, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
महज बीस साल की उम्र में देहरादून की शिव्याश्री देश-दुनिया में खूब सराही जा रही है।
विज्ञापन


पंजाबी फिल्मों में खास पहचान बना चुकी शिव्याश्री की बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म ‘हाणी’ पंजाब समेत आस्ट्रेलिया और कनाडा में हिट रही है। घर आई शिव्याश्री ने अमर उजाला से अपने अनुभव साझा करने के साथ भावी योजनाओं के बारे में भी बताया।

पढ़ें, आसाराम के 'धंधे' से जुड़े लोग भी डूबेंगे...

दून के नेशविला रोड निवासी प्रापर्टी डीलर भूपेंद्र फूल और गृहिणी सुमन सिमरन की बेटी शिव्याश्री ने स्कालर्स होम से 12वीं के बाद जालंधर से 2012 में बैचलर इन मॉस कम्युनिकेशन एंड फिल्म प्रोडक्शन किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने एक म्यूजिक एलबम और डाक्यूमेंट्री बनाई।
विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथः मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ मंदिर का शुद्घिकरण

इसके बाद कुछ समय पहले हवाएं और काफिला जैसी हिंदी फिल्मों के निर्देशक अमितोज से संपर्क किया। अमितोज अपनी पहली पंजाबी फिल्म हाणी की तैयारी में जुटे थे। शिव्याश्री का काम उन्हें पसंद आया और उसे असिस्टेंट डायरेक्टर का जिम्मा दे दिया गया। शिव्याश्री को दो और पंजाबी फिल्में मिल चुकी हैं।

पढ़ें, कारोबार पर भी दंगे की ‘आंच’

उन्होंने बताया कि देसी डूड्स में वह प्रतिज्ञा सीरियल के निर्देशक गुरप्रीत राणा के साथ चीफ असिस्टेंट होंगी। इसके बाद जयवीर के साथ एक फिल्म करनी है। शिव्याश्री ने बताया कि अपनी फिल्मों की शूटिंग वह उत्तराखंड में कराएंगी, जिनमें स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा।

शिव्याश्री ने बताया कि हाणी फिल्म में प्रख्यात पंजाबी गायक, अभिनेता हरभजन मान और सोनी पर छनछन सीरियल के लीड स्टार अनु सचदेवा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी जेनरेशन गैप पर आधारित है।

मां गई थी डीआईडी में
शिव्याश्री की मां सुमन सिमरन डीआईडी सुपरमॉम में छह आडिशन तक पहुंची थीं। सुमन ने बताया कि वह अपने डांस खुद कोरियोग्राफ करती हैं। मुंबई में आखिरी राउंड में फराह खान ने उन्हें कहा कि आपके डांस में कोरियोग्राफी ज्यादा, डांस कम है।
विज्ञापन


अब वह इस बात पर गौर करते हुए अगले साल की तैयारी कर रही हैं। शिव्याश्री का भाई अमन भी कम नहीं। वह दून के फेमस डांस ग्रुप डी-मेनियेक्स का सदस्य है और आईएमए में कैडेट्स को डांस सिखाता है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें