आम आदमी पार्टी महिलाओं को आत्मनिर्भर व सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए काम करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी ग्रामस्तर पर महिलाओं व युवाओं के मुद्दों को अपने घोषणापत्र में शामिल करेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं के माध्यम से दूरस्थ बूथ पर आमजन से संवाद करेगी।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन प्रशाली, किशोरी नंदन डोभाल, प्यार सिंह नेगी, जोत सिंह बिष्ट, केपी ढौंड़ियाल ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने जिलास्तर पर कार्यकर्ताओं को दूरस्थ बूथों का भ्रमण कर आमजन से संवाद करने को कहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने उत्तराखंड में विकास के नाम पर सिर्फ वोट की राजनीति की है।