फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी नदी में एक घंटे तक फंसा रहा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना से अचानक छोड़े गए पानी से मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस पानी में एक व्यक्ति फंस गया। नदी का बहाव कम होने पर उसे सकुशल बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद भीरी के पास ग्राम पंचायत फेगू के टाट गांव निवासी निर्मल चौधरी टहलते हुए भीरी-डमार में मंदाकिनी नदी किनारे पहुंचा। यहां वह नदी में करीब 10 मीटर आगे एक बड़े पत्थर पर खड़ा हो गया। इसी दौरान लगभग डेढ़ बजे एलएंडटी ने सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना के कुंड स्थित बैराज से पानी छोड़ दिया। कुछ ही देर में मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ गया और युवक नदी में ही फंस गया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान राहुल, अनूप नेगी, लक्ष्मण पंवार और व्यापार संघ अध्यक्ष अजवीर पंवार ने आपदा कंट्रोल रूम को अवगत कराया। साथ ही स्वयं मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद नदी का जल स्तर कम होने पर तैराक रजपाल लाल व अन्य लोगों की मदद से निर्मल को नदी से बाहर निकाला गया। इस मौके पर पुलिस एसआई राखी बिष्ट, कांस्टेबल कुंवर सिंह, अंकित, अजय राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें