गदरपुर के मृतक दीप चंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। गदरपुर के ग्राम सकैनिया निवासी दीप चंद्र (35) पुत्र चैनसुख गदरपुर के एक ढाबे में काम करता था। बीते शनिवार की रात वह ढाबे में काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सकैनिया गांव के पास ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल दीप को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी।
मृतक के परिजनों के अनुसार दीप अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल बीसी भट्ट ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से भी तहरीर नहीं दी गई है।