रुद्रपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से रविवार को रुद्रपुर सिटी क्लब में नारी सशक्तीकरण को लेकर नारी तू नारायणी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नारी के गौरवशाली इतिहास के साथ ही वर्तमान में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर एवं कन्या भ्रूण हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में ऊधम सिंह नगर के साथ ही नैनीताल जिले से भी सैकड़ों लोग पहुंचे।
विधायक राजकुमार ठुकराल और डीएम डॉ. नीरज खैरवाल संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी गरिमा भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साध्वी गरिमा ने कहा कि नारी जीवनदात्री है लेकिन आज तरफ महिला के प्रति बढ़ आपराधिक घटनाएं बेहद चिंतनीय हैं।
संस्थान के उमेशानंद ने पुरुष प्रधान समाज की मानसिकता महिला को उसके अधिकार प्राप्त नहीं करने देती। पुत्र मोह में बेटियों का गर्भ में ही कत्ल कर दिया जा रहा है, जो कि सबसे बड़ा पाप है। विधायक ठुकराल ने कहा कि नारी तू नारायणी जैसे कार्यक्रमों से ही समाज में पुत्र और पुत्री के बीच के भेदभाव को खत्म किया जा सकता है।
डीएम डॉ. खैरवाल ने कहा कि वह अपनी माता को अपने लिए एक आदर्श के रूप में देखते हैं, परिवार के प्रति उनकी माता की ओर से निभाई गई जिम्मेदारी से तीन भाई-बहनों में वह प्रशासनिक अधिकारी, बहन डॉक्टर और भाई इंजीनियर बन सके। वहां रब्या भारती, दीवान डोगरा, नयन पांडेय, नितिन रावत, अधिवक्ता दिवाकर पांडेय, संजय ठुकराल, दीपा जोशी, निशा सक्सेना आदि थे।
सितारगंज खुली जेल में कैदियों के लिए शिविर लगाने की मांग
रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से सितारगंज खुली जेल में कैदियों के लिए शिविर लगाने की मांग की है। विधायक ने कहा संस्थान के इस प्रयास से कैदियों की जीवन के प्रति सोच बदलेगी ओर उनके जीवन में नया सबेरा आएगा।
रुद्रपुर में महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते डीएम डॉ. नीरज खेरवाल।- फोटो : RUDRAPUR