फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस ने फूंका केंद्र का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस सहित पेट्रो पदार्थों के बढ़ते दामों व महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार आमजन की मुश्किलों को दिनोंदिन बढ़ा रही है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र से महंगाई रोकने की मांग की। कहा कि एक तरफ देश व प्रदेश में बेरोजगारी का ग्राफ प्रतिवर्ष बढ़ रहा है। दूसरी तरफ महंगाई से आम आदमी का जीना दुभर हो रहा है। कहा कि रसोई गैस सहित पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से लोगों की आजीविका पर भी व्यापक असर पड़ रहा है। बावजूद सरकार, इस दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं कर रही है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव पंकज भारती, विस अध्यक्ष कर्मवीर कुंवर, संजय गैरोला, हरीश गुसाईं, बादल रावत, भारत रौथाण, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष तनुज पुरोहित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें