फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की रिफाइनरी कंपनी से निकाले श्रमिक

विज्ञापन
रुद्रपुर काशीपुर रोड स्थित पराज रिफाइनरी फैक्ट्री के आगे प्रदर्शन करते श्रमिक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। काशीपुर मार्ग स्थित सोना रिफाइन करने वाली पराज एक्सिम रिफाइनरी कंपनी में तीन साल से काम कर रहे सैकड़ों श्रमिकों को निकाल दिया गया। इसके विरोध में बुधवार को श्रमिकों ने कंपनी गेट पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पराज एक्सिम रिफाइनरी कंपनी की ओर से श्रमिकों को जारी पत्र में कहा गया है कि सोने के आयात पर सरकार की नीति में बदलाव और आयात शुल्क में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि के परिणाम स्वरूप घरेलू बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इस कारण रिफाइनरी का संचालन प्रभावित हो रहा है और रिफाइनरी को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है।
पिछली और वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने बाजार के स्थिर होने तक कंपनी के संचालन को स्थगित करने का निर्णय लिया है, लेकिन कंपनी के इस निर्णय से श्रमिकों में रोष है। श्रमिकों ने कहा कि वह फैक्ट्री प्रबंधन की शिकायत उपश्रमायुक्त कार्यालय में करेंगे।
विज्ञापन

श्रमिकों ने आरोप लगाया कि पिछले माह वे दूसरी कंपनी में नौकरी करना चाहते थे लेकिन फैक्ट्री मालिक ने उन्हें पांच साल का बांड का हवाला देते हुए रोक लिया था। अब उन्हें नौकरी से निकाल दिया है। प्रदर्शन में ओम कुमार दत्त शर्मा, विनोद कुमार, अतुल कुमार, मनोज कुमार, मनीष श्रीवास्तव, विपिन कुमार, महेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, हंस दत्ता, हेतराम, सचिन रावत, यशपाल, देवीदीन, श्याम सिंह, बलजीत सिंह आदि थे।
कोट...
- पराज एक्सिम रिफाइनरी फैक्ट्री के निकाले गए श्रमिकों का मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। यदि इसकी शिकायत आई तो जरूर कार्रवाई की जाएगी। - प्रशांत कुमार, सहायक उपश्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें