फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: महिलाओं ने भव्य जल कलश यात्रा निकाली

Mon, 20 Jan 2025 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
नवासू गांव में मां राजराजेश्वरी के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के नवासू गांव में आराध्य मां भगवती राजराजेश्वरी के अनुष्ठान के आठवें दिन महिलाओं ने भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही देवनृत्य में देवी-देवता पश्वाओं पर अवतरित हुए और भक्तों को आशीर्वाद दिया। आज मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नवासू, निषणी और बंगोली के सहयोग से आयोजित प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में पंडित देवी प्रसाद बहुगुणा, विजय बहुगुणा और सुभाष बहुगुणा ने सुबह आराध्य मां भगवती राजराजेश्वरी शृंगार कर पूजा-अर्चना की। पूर्वाह्न 11 बजे मंदिर से भव्य जलकलश यात्रा निकाली गई। 21 कलश का जल देवी को अर्पित किया यगा। दोपहर को मंदिर परिसर में देव मंडाण में ढोल-दमाऊं की थाप पर देवी-देवता पश्वाओं पर अवतरित हुए और भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। मां भगवती हरियाली देवी और मां राजराजेश्वरी ध्याणियों और भक्तों को देखकर भावुक हो गईं। आयोजन समिति के संरक्षक सुरजीत सिंह रौथाण, अध्यक्ष आलम सिंह रौथाण, महावीर सिंह रौथाण, धीरेंद्र सिंह रौथाण, मुकेश सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें