शनिवार शाम को अलकनंदा नदी में एक महिला ने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंचे डीडीआरएफ के जवानों ने महिला को रैंतोली बाईपास के समीप रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
अलकनंदा नदी में एक महिला ने छलांग लगा दी। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग कार्यालय के समीप बाईपास से कुछ लोगों ने उसे नदी में बहते हुए देखा और इसकी सूचना जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को दी। डीडीआरएफ के जिला प्रभारी भगवान सिंह ने सीमा परमार के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा। रेस्क्यू दल ने महिला को नदी से निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाल केएस बिष्ट ने बताया कि मृतका की शिनाख्त दीपा देवी (56) पत्नी गोपाल सिंह नेगी, निवासी अदोली गांव, तहसील बसुकेदार के रूप में की गई।