केदारघाटी के शेरशी, न्यालसू, बडासू व त्यूड़ी गांव में भालू व जंगली सुअर की दहशत बनी हुई है। किसान सभा ने प्रशासन व राज्य सरकार से ग्रामीणों व उनकी खेती की सुरक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
भारतीय किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम सेमवाल, कोषाध्यक्ष अषाड़ सिंह और सीटू के जिला महामंत्री बीरेंद्र गोस्वामी ने का कहना है कि बीते एक सप्ताह से केदारघाटी के शेरसी व न्यालसू गांव में भालू गोशाला तोड़कर वहां बंधे मवेशियों को शिकार बना रहा है, जबकि दो दिन पूर्व त्यूड़ी गांव में एक व्यक्ति को घायल कर दिया था।