जनपद में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब संक्रमितों की कुल संख्या 70 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल के 19-कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है।
जखोली ब्लॉक की 40 वर्षीय महिला 21 जुलाई को देहरादून के सेलाकुई से अपने पति और दो बच्चों के साथ गांव पहुंची थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग के बाद महिला को होम क्वारंटीन कर दिया गया था। साथ ही उसका सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट बीते रविवार को मिली। इसके बाद, सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव पहुंचकर महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीपी शुक्ला ने बताया कि संक्रमित महिला द्वारा देहरादून से गांव पहुंचने तक किन-किन लोगों से संपर्क किया गया, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि जिले में तीन एक्टिव केस हैं। संवाद