फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सूरज की पहली किरण के साथ हरियाली कांठा पहुंची मां की डोली

Sun, 19 Oct 2025 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

भक्तों ने डोली के साथ सात किमी की कठिन पैदल यात्रा की तय
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। सैकड़ों गांवों की आराध्य देवी सिद्धपीठ मां हरियाली देवी की डोली भक्तों के साथ सात किमी की कठिन पैदल यात्रा करने के बाद रविवार को अपने मंदिर हरियाली कांठा में विराजमान हो गई। सूरज की पहली किरण के साथ डोली हरियाली कांठा पहुंची थी और उसी दिन लौट आई। इस दौरान जय मां हरियाली के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

जखोली गांव स्थित हरियाली मंदिर से हरियाली देवी की डोली शनिवार को धनतेरस पर्व पर शाम चार बजे हरियाली कांठा की यात्रा के लिए रवाना हुई। करीब डेढ़ किमी की पैदल यात्रा करने के बाद मां की डोली कोदिमा गांव पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के बाद शाम छह बजे डोली दूसरे पड़ाव वांसों पहुंची। यहां डोली ने रात्रि प्रवास किया। भक्तों ने जागरण कर मां हरियाली के भजन गाए। रविवार को तड़के तीन बजे माता की डोली यात्रा ने हरियाली कांठा पर्वत के लिए प्रस्थान किया। सूरज की पहली किरण के साथ डोली हरियाली कांठा पहुंची और यहां विशेष पूजाएं हुईं। पुजारी विनोद प्रसाद मैठाणी ने बताया कि हरियाली कांठा में मां हरियाली की पूजा की और भोग लगाने के बाद डोली ने अपने सिद्धपीठ हरियाली कांठा के लिए प्रस्थान किया। इसके बाद दोपहर में डोली अपने मंदिर में विराजमान हो गई। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने देश, प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें