फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जंगली जानवर कर रहे फसलें बरबाद, काश्तकार परेशान

Thu, 12 Nov 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

जखोली। ब्लॉक के मयाली, जाखणी, जखोली-रामाश्रम, कोठियाड़ा, बरसीर, थापला, भणगा, तुनेटा और लावड़ी क्षेत्र में जंगली सुअरों, बंदरों और लंगूरों के उत्पात से काश्तकार परेशान हैं। जंगली जानवर दिन-रात खेतों में घुसकर मंडुवा, झंगोरा, दलहन, बेल वाली फसलों और माल्टा-अमरूद सहित फलदार पौधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

काश्तकार सुनीता देवी, पुष्पा देवी, रेनु देवी और प्रभा देवी ने बताया कि बंदरों और लंगूरों ने दिन में, जबकि जंगली सुअरों ने रात में फसलें बरबाद कर दीं। सरकार मंडुवे का समर्थन मूल्य 52 रुपये प्रति किलो दे रही है, लेकिन किसानों को आधा किलो मंडुवा भी नसीब नहीं हो रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यही हाल रहा तो अगली बार बुवाई नहीं करेंगे। वहीं सहायक उप वन संरक्षक डॉ. दिवाकर पंत ने बताया कि रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में 1,300 बंदरों के बधियाकरण का लक्ष्य पूरा हो चुका है। लक्ष्य बढ़ाने के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार किया गया है। नगर निकाय क्षेत्रों में बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी संबंधित निकाय की है, जिसमें वन विभाग सहयोग करेगा। उन्होंने बताया कि जंगली सुअरों को निर्धारित समय और नियमों के तहत वन दरोगा स्तर से अनुमति लेकर खेतों में बंदूक से मारा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें