रुद्रप्रयाग। राज्य निर्माण आंदोलनकारी सूरज नेगी के पिता पूर्व सैनिक उदय सिंह नेगी का निधन हो गया। उनके निधन पर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि उदय सिंह नेगी पिछले कुछ दिनों से देहरादून के जाैलीग्रांट अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें हरिद्वार स्थित खड़खड़ी घाट पर उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और धीरेंद्र प्रताप की ओर से राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति हरिद्वार नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। संवाद