फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में बीजों की बिक्री के लिए वेबसाइट का शुभारंभ

विज्ञापन
पंतनगर में बटन दबाकर वेबसाइट का शुभारंभ करते कुलपति। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की ओर से वर्चुअल मोड पर आयोजित होने वाले 108वें किसान मेले (13 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक) में बीजों की बिक्री के लिए शुक्रवार को वेबसाइट www.pantkisanservice.com का उद्घाटन कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने प्रौद्योगिक महाविद्यालय सभागार में बटन दबाकर किया। वेबसाइट प्रसार शिक्षा निदेशक की देखरेख में संचालित की जाएगी। बता दें कि इस बार किसान मेले में कोई पंडाल नहीं लगेगा, सिर्फ वेबसाइट के माध्यम से किसानों के लिए बीजों की बिक्री होगी।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि कोविड-19 के चलते पंतनगर विवि में किसान मेला वर्चुअल मोड पर आयोजित हो रहा है। किसान उन्नतशील बीज, पौधे एवं अन्य उत्पादों की खरीदारी ऑनलाइन पंजीकरण कर सामग्रियों को खरीद सकते है।
उन्होंने बताया कि यह एक नई शुरूआत है और आने वाले समय में यह सुविधा पूरे वर्ष किसानों के लिए उपलब्ध कराई जा सकती है। इस वेबसाइट पर करीब 200 से अधिक कृषि उत्पाद उपलब्ध हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सामग्री उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें कोई असुविधा ना हो।
विज्ञापन

कुलपति ने सभी केवीके प्रभारियों से कहा कि वे किसानों को बीज बिक्री के लिए वेबसाइट की जानकारी उपलब्ध कराएं। वेबसाइट निर्माण में अधिष्ठात्री प्रौद्योगिकी डॉ. अलकनंदा अशोक एवं उनकी टीम का सहयोग रहा। संचालन संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. अनुराधा दत्ता ने किया।
कुलपति ने निदेशक प्रसार की वेबसाइट एवं किसानों को एसएमएस भेज कर बीज बिक्री की शुरूआत की और कृषि विज्ञान केंद्रों से ऑनलाइन संबंध भी स्थापित किया। वहां अधिष्ठात्री प्रौद्योगिकी, डॉ. अलकनंदा अशोक, निदेशक प्रसार डॉ. अनिल शर्मा, निदेशक शोध डॉ. एएस नैन, निदेशक संचार डॉ. एसके बंसल एवं किसान मेला सलाहकार समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें