फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोल्टास श्रमिकों ने मनाया प्रतिरोध दिवस, प्रदर्शन

विज्ञापन
रुद्रपुर में सिडकुल स्थित कंपनी के बाहर प्रदर्शन करते श्रमिक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की सेक्टर आठ स्थित वोल्टास कंपनी के श्रमिकों ने गेटबंदी का एक साल पूरा होने पर प्रतिरोध दिवस मनाया। शुक्रवार को प्रदर्शन के बाद वोल्टास इंपलाइज यूनियन के महामंत्री दिनेश पंत ने बताया कि नए वेतन समझौते के लिए वर्ष 2017 में यूनियन ने कंपनी को मांग पत्र दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों के वेतन में कटौती करना और शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में यूनियन अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री पूर्व अध्यक्ष सहित आठ श्रमिकों की गेटबंदी कर दी। अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्रबंधन के खिलाफ श्रम न्यायालय और हाईकोर्ट में भी विवाद विचाराधीन है। इधर, एचआर हेड जोगेंद्र सिंह ने बताया कि श्रमिकों का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कंपनी के अंदर काली पट्टी बांधकर काम करना और प्लांट के बाहर धरना, क्रमिक अनशन करके कोई फायदा नहीं होगा। श्रमिकों को यह समझना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें