विकासखंड के त्यूंखर गांव का पेयजल स्टोर टैंक बारिश से आए मलबे से क्षतिग्रस्त हो गया है। गांव की पेयजल सप्लाई बाधित होने से ग्रामीण दूरस्थ प्राकृतिक स्रोतों से पानी जुटा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग की है।
बुधवार देर सांय त्यूंखर गांव में हुई मूसलाधार बारिश से पेयजल स्टोर टैंक भारी मलबे से पूर्णरूप से ध्वस्त हो गया है। पेयजल लाइन को व्यापक क्षति पहुंची है, जिससे गांव की पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। गांव में कई नाली कृषि भूमि भी मलबे से नष्ट हो गई है। ग्रामीण रामरतन पंवार, मनोज पंवार, प्रदीप पंवार ने बताया कि विभाग को अवगत कराने के बाद भी अभी तक कोई अधिकारी/कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है।