फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वर्ष से नहीं मिला कटान-दबान का मुआवजा

Thu, 16 Jun 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि के बैंजी-कांडई गांव के ग्रामीणों को चार वर्ष पूर्व निर्मित सड़क के दौरान कटान व दबान कृषि भूमि का मुआवजा नहीं मिल पाया है। ग्रामीण विभाग के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं।
विज्ञापन


दशज्यूला क्षेत्र के बैंजी कांडई को जोड़ने के लिए वर्ष 2011-12 में जागतोली-कोटखाल-काडई मोटरमार्ग का निर्माण किया गया। नौ किमी लंबे इस मोटरमार्ग निर्माण के पर सात किमी तक बैंजी-कांडई गांव के 27 परिवारों की भूमि अधिग्रहित कर सड़क बनाई गई थी। चार वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें उनकी भूमि का मुआवजा नहीं मिल पाया है।

ग्राम प्रधान चरण सिंह, भगवती प्रसाद, विशंबर दत्त पुरोहित, निधेकिशोर कांडपाल, ललिता प्रसाद पुरोहित आदि ग्रामीणों का कहना है कि मुआवजे को लेकर विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने और कार्यालय के कई चक्कर लगाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें