फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपड़ासू में वाटर स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
पपडासू में अलकनंदा नदी में शुरू हुए वाटर स्कींग प्रशिक्षण का शुभारंभ करते प्रभारी मंत्री धन सिं? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
पपडासू में पांच दिवसीय वाटर स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू हुआ। मंगलवार को प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में 20 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही पपडासू को विश्व मानचित्र पर पहचान मिलेगी। जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग के प्रयासों से पपडासू में साहसिक पर्यटन की दिशा में कई पहल शुरू की गई है। इसके जरिए युवाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कारगर साबित होगी। जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि प्रशिक्षण में शामिल युवाओं को आगे भी एडवांस प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के तहत मोटर वोट, जेक स्की व अन्य जल क्रीड़ा संबंधी उपकरणों से लाभान्वित किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष पेपर एडवेंचर विक्रम सिंह, ईई इंद्रजीत बोस, तहसीलदार किशन गिरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें