जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम मनुज गोयल व स्वीप के नोडल अधिकारी/सीडीओ नरेश कुमार ने बताया कि 14 फरवरी को होने वाले मतदान में मतदाता अपने मताधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग करें, इसके लिए उत्तराखंड चुनाव कौथिग संदेश के माध्यम से पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिले में एक्सेल डेवलपमेंट एंड एजूकेशन सोसायटी की ओर से उत्तराखंड चुनाव कौथिग कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को अधिकाधिक मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। टीम के कलाकार मयाली, बुढ़ना, कोटली, बज्यूण, टाट, बैंजी, चोपड़ा, चामक में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करेंगे। वहीं, रुद्र कला समिति के कलाकार सेरा, खरगेड़, बांसी और डांडी कांठी महिला/पुरुष जागरूक उत्थान समिति के कलाकार चंद्रनगर, ऊखीमठ, मक्कू, बसुकेदार, किमांणा और उत्सव गु्रप उत्तराखंड द्वारा बणतौली, बणगांव, लुठियाग पौंठी व कमोल्डी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे।