बाजपुर/गूलरभोज। इंटरमीडिएट कॉलेज का सात दिनी एनएसएस शिविर गांव चकरपुर में शुरू हो गया। गांव चकरपुर स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल में शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने किया। पहले दिन बृहस्पतिवार को शिविरार्थियों ने गांव में सफाई अभियान चलाया।
वहां कार्यक्रम अधिकारी रोहित, हरपाल सिंह, नोबहार सिंह, रावेंद्र चैहान, रमाशंकर, अजयपाल, मेवाराम, एलडी पंतौला, धीरज सक्सेना आदि थे। इधर, राधा-कष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने गांव बहादुरगंज के मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
उधर, गूलरभोज में एएनके इंटर कॉलेज के एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने शीतकालीन विशेष शिविर के दूसरे दिन नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर दो के एएन के इंटर कॉलेज के पास रास्ते और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। वहां कार्यक्रम अधिकारी सुपद कुमार, सह प्रभारी वरुण टम्टा, गिरीश दुबे, सीता पांगती, नरेश, चंदन मान सिंह आदि थे।