फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल फीवर की चपेट में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना-19 की दूसरी लहर के साथ वायरल बुखार ने गांवों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। अगस्त्यमुनि व जखोली ब्लॉक ग्राम पंचायत मणिगुह व डंगवालगांव को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

336 ग्राम पंचायतों वाले जिले में कोरोना संक्रमण के अभी तक 750 से अधिक मामले आ चुके हैं, जिसमें 75 फीसदी केस गांवों में हैं। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के मणिगुह गांव में 31 ग्रामीण व जखोली ब्लॉक के डंगवालगांव में 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
ऊखीमठ ब्लॉक के केदारघाटी में कई लोग वायरल फीवर से पीड़ित हैं। यह भी संभावना है कि यहां कुछ लोग कोरोना से संक्रमित हो। दूसरी तरफ जखोली विकासखंड के बजीरा व बुढ़ना में कोरोना संक्रमण से अभी तक एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इधर, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के नगरासू, घोलतीर, मवाणा, कोठगी, मदोला आदि गांवों में लोग वायरल फीवर से पीड़ित हैं। बीते दिनों यहां कई लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। दूसरी तरफ जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण के अभी तक 750 से अधिक मामले आ चुके हैं, जिसमें 75 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विंधेश कुमार शुक्ला ने बताया कि गांवों में भी संक्रमण व वायरल का प्रकोप बढ़ रहा है। चिकित्सकीय दल के माध्यम से लोगों की जांच कर पीड़ितों के उचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें