फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंचुरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने घेरी तहसील

Mon, 22 Aug 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंचुरी एरिया में बसे ग्राम पंचायत गौंडार, गडगू, तोषी और चिलौंड़ के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण सड़क निर्माण और सुरक्षा की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय में गरजे। इस मौके पर उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। ग्रामीणों ने गांवों को सेंचुरी एरिया से हटाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीण ऊखीमठ बाजार में एकत्रित हुए। नारेबाजी के साथ जुलूस के साथ तहसील में पहुंचे। ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों का कहना था कि वे 21वीं सदी में भी आदिकाल जैसा जीवन जी रहे हैं। संरक्षित वन भूमि से आच्छादित उनके गांव जरूरी विकास के लिए तरस रहे हैं।

सरकार नियमों के नाम पर उनके हक-हकूक और मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी उन्हें बिजली, पानी, सड़क, संचार जैस बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं।
विज्ञापन


पर्यावरण के नाम पर उनके साथ शरणार्थियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। सुविधाओं के अभाव में लोग पलायन कर रहे हैं। इसके कारण गांव तेजी से खाली हो रहे हैं।जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी ने संघर्ष तेज करने की बात कही।

धरनास्थल पर पहुंचे लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनोज दास ने गांवों के लिए स्वीकृत सड़कों के बारे में विभागीय व शासन स्तर पर चल रही कार्रवाई की जानकारी दी। धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान सुमन देवी, शशि देवी, राकेश सिंह, नरोतम प्रसाद, वीर सिंह, मोहन सिंह राणा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें