फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर सख्ती : यूपी से आने वाले वाहनों को वापस भेजा

विज्ञापन
रुद्रपुर के डीडी चौक में कार सवार को रोकते ट्रैफिक इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
लॉकडाउन शुरू होते ही रामपुर बॉर्डर को सील कर पुलिस फोर्स को बढ़ा दिया गया है। यूपी से आने वाले वाहन चालकों को पास होने के बाद ही रुद्रपुर में प्रवेश दिया गया। मंगलवार को पहले दिन बिना परमिशन के रुद्रपुर आ रहे 40 से अधिक वाहनों को पुलिस ने वापस भेज दिया गया। प्रशासन के अगले आदेश तक पुलिस इस बॉर्डर पर सख्ती से साथ निपटेगी। इसके साथ ही लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल टीम की भी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

रुद्रपुर से सटे रामपुर बॉर्डर को 23 मार्च को हुए पहले लॉकडाउन से ही सील कर दिया था। बॉर्डर पर आने वाले सभी लोगों को मेडिकल परीक्षण के बाद 14 दिन क्वारंटीन किया जा रहा था लेकिन अनलॉक शुरू होते ही बॉर्डर से पुलिस फोर्स को कम कर दिया गया था। अनलॉक-2.0 में बिना परमिशन के भी बाइक और कार चालकों को रुद्रपुर आने-जाने की छूट दे दी गई थी।
इधर, सोमवार की शाम प्रशासन के आदेश के बाद पुलिस ने बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बिना परमिशन के किसी भी वाहन चालक व पैदल राहगिरों को भी नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने बताया यूपी से आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा। मेडिकल परीक्षण के बाद ही वाहन चालक जिले में आ सकेंगे। बताया कि चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे को किया गया वन-वे
रुद्रपुर। लॉकडाउन में बेवजह घूमने वाले वाहनों चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीडी चौक पर नैनीताल हाईवे और काशीपुर बाईपास मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान कर रही है। लॉकडाउन होने के बाद यातायात निरीक्षण मनीष शर्मा ने अधिकारियों के आदेश के बाद हाईवे को वन-वे कर चेकिंग की।
डीडी चौक पर अभियान चलाकर उन्होंने नियमों को ताख पर रखने वाले कार और बाइक सवारों के चालान किए। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के अग्रिम आदेश तक हाईवे को वन-वे किया जाएगा। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पहले दिन नियमों का पालन नहीं करने पर 14 लोगों के चालान किए गए।
एसपी सिटी ने किया शहर का निरीक्षण
रुद्रपुर। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने लॉकडाउन होने के बाद शहर और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस और सीपीयू कर्मियों को बेवजह घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यदि कोई दुकानदार दुकान खोलता मिला तो उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाए।

रुद्रपुर के रामपुर रोड में बाइक सवार से पूछताछ करते पुलिसकर्मी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के डीडी चौक में सीपीयू कर्मियों को निर्देश देते एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें