फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: खाई में गिरा वाहन, चालक सहित चार घायल, दो रेफर

Fri, 11 Oct 2024 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बृहस्पतिवार देर रात्रि लगभग 11.30 बजे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के जवाड़ी बाईपास पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी किनारे जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक सहित चार लोग घायल हो गए। एसडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन के जवानों ने घायलों को खाई से निकाला और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन




देर रात्रि 11.30 बजे बाईपास से होकर रुद्रप्रयाग बाजार आ रहे थे। एक्सयूवी महिंद्रा वाहन रुद्रप्रयाग वन प्रभाग कार्यालय के समीप अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में अलकनंदा नदी किनारे जा गिरा। सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी प्रदीप रावत और कोतवाली प्रभारी आरएस रौतेला के नेतृत्व में रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू दल टॉर्च की लाइट व अन्य उपकरणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को सड़क तक पहुंचाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन में सवार मुकेश सिंह, आयुष, आशीष पंवार, और मयंक निवासी जयकंडी, रुद्रप्रयाग घायल हो गए। घायलों में मुकेश और मयंक को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें